{"_id":"6a172ecd4aecf526450a11e9","slug":"health-deteriorates-due-to-heat-hospitals-see-surge-in-patients-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126839-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी से बिगड़ रही सेहत, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी से बिगड़ रही सेहत, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 कनीना अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीज। संवाद
कनीना। नौतपा की तेज गर्मी के कारण उप नागरिक अस्पताल कनीना में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में इन दिनों रोजाना करीब 450 ओपीडी दर्ज हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याओं से परेशान होकर पहुंच रहे हैं।
अस्पताल के इंचार्ज डॉ. सुंदरलाल ने बताया कि प्रतिदिन 50 से 60 बुखार के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। तेज धूप और लू का असर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलेक्ट्रॉल, ग्लूकोज और जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी व ओआरएस का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें और कोई परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवाएं।