फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health Department to conduct TB screenings in 24 villages within a month; four teams constituted.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य विभाग एक माह में 24 गांवों में करेगा टीबी जांच, चार टीमें गठित

Tue, 04 Aug 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health Department to conduct TB screenings in 24 villages within a month; four teams constituted.
फोटो संख्या:58- गांव झगडौली में मरीजों की टीबी की जांच करते चिकित्सक--स्रोत- स्वास्थ्य विभाग - फोटो : सर पर पट्टी एवं हाथ में प्लास्टर लगाकर विरोध करते सपा विधायक इंजी. सचिन यादव। स्रोत स्वयं
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक माह के भीतर 24 गांवों में सघन टीबी जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के लिए विभाग की ओर से एक विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है और जांच कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इस अभियान का मुख्य लक्ष्य कनीना यूनिट के अंतर्गत आने वाले गांवों को अगस्त माह में पूरी तरह से कवर करना है, ताकि वहां टीबी के मामलों का शीघ्र पता लगाया जा सके और उनका प्रभावी उपचार शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, अगले एक महीने में कुल 24 गांवों को इस जांच अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक गांव आनावास और झगड़ोली में शिविर लगाया गया है इनमें मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिए गए हैं। ग्राम झगड़ोली में स्वास्थ्य विभाग नारनौल से आई मोबाइल टीम ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में में डॉ. प्रतीक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 113 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की और 28 मरीजों के एक्सरे किए। स्वास्थ्यकर्मी विक्रम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव व मुफ्त इलाज की जानकारी दी।

स्वास्थ्य कर्मी विक्रम ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, रात में पसीना आना या वजन घटना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। सरकार द्वारा टीबी की जांच व इलाज पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed