फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health department team busted gender investigation gang

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़

Sun, 19 Dec 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health department team busted gender investigation gang
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के साथ रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकॉय पेसेंट बनाकर लिंग जांच करने वाले गिरोह में एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग नारनौल की टीम ने पुलिस टीम की सहायता से लिंग जांच गिरोह का भंडाभोड़ किया है। इस गिरोह में एक महिला व दो पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से लिंग जांच गिरोह को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिन पूर्व ही योजना तैयार कर ली थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तीन दिन पूर्व एक डिकॉय पेसेंट तैयार किया गया था। जब यह डिकॉय पेसेंट तीन दिन पूर्व गिरोह के सदस्यों से मिला तो उन्होंने रविवार का समय दिया था। इसके बाद डिकॉय पेसेंट ने रविवार को गिरोह के सदस्यों से संपर्क किया तो शहर के जाटावास मोड़ पर बुलाया गया। इसके बाद जब डिकॉय पेसेंज जाटवास मोड़ पहुंचा तो गाड़ी के अंदर ही गिरोह द्वारा लिंग जांच कर लड़की होने का दावा किया गया। इसके उपरांत जब टीम वहां पहुंची तो भीड़भाड़ अधिक होने के कारण गिरोह की एक महिला व एक पुरुष बाइक पर बैठकर गांव नांगल सिरोही स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंच गए। सड़क पर यातायात अधिक होने के कारण टीम काफी पीछे रह गई। इसके बाद अस्पताल के बाहर गिरोह के सदस्यों द्वारा प्रयोग में लाई गई बाइक खड़ी देख अंदर गए तो डिकॉय पेसेंट ने उनकी तथा प्रयोग की गई मशीन ही पहचान के साथ-साथ दिए गए नोटों को भी सीरियल नंबर के हिसाब से पहचान लिया। छाप मारकर टीम ने एक महिला व दो पुरुषों को हिरासत में लेकर महेंद्रगढ़ सदर थाना पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को दी शिकायत
स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी डॉ. हर्ष चौहान की देखरेख में डॉ. पवन यादव व अशोक कुमार शामिल थे। टीम द्वार पुलिस का सहयोग लिया गया। लिंग जांच में प्रयोग की गई मशीनों को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि उनकी तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। टीम द्वार पिछले दिन दिन से गिरोह को पकड़ने के लिए तैयारी की जा रही थी। डिकॉय पेसेंट की मदद से गिरोह के तीन लोगों को काबू किया गया है। पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। टीम इंचार्ज, डॉ. हर्ष चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed