फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health checkup of 30 students was done, eight had anemia

Mahendragarh-Narnaul News: 30 विद्यार्थियों के सेहत की हुई जांच, आठ में खून की कमी

Thu, 01 May 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 30 students was done, eight had anemia
फोटो संख्या:63- राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में विद्या​र्थियों की स्वास्थ्य की जांच करते  चिक
कनीना। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 30 की जांच की गई। इसमें आठ में खून की कमी, चार बच्चों के दांतों में समस्या, एक बच्चे में जीभ से संबंधित समस्या पाई गई।
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल कनीना के डॉ. विनय शर्मा, डॉ. निकिता शर्मा व उनकी टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है जिसमें एनीमिया, दंत चिकित्सा, चर्म रोग के अलावा अन्य प्रकार की बीमारियों की जांच कर उनको नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर उपचार कराया जाता है। डॉ. निकिता शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि समय-समय पर अपने शरीर की जांच करवाते रहना चाहिए ताकि कोई बीमारी आए तो उसका हमें समय पर पता लग जाए। मुख्य अध्यापिका मीना देवी ने कहा खून की कमी को दूर करने के लिए हमें दूध, हरी सब्जियां व फल का प्रयोग करना चाहिए ताकि एनीमिया होने से बचा जा सके। गर्मी के मौसम में समय पर भोजन के साथ दूध, दही, लस्सी, तरबूज, गन्ने के जूस का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed