Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health check-up of disabled children in Sirtar

Mahendragarh-Narnaul News: सिरतार में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

Mon, 16 Nov 2026 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 16 Nov 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of disabled children in Sirtar
51 रोहतक के गांधी नगर ​स्थित सिरतार संस्थान में दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य जांच करती स्वास्थ्
रोहतक। गांधी नगर स्थित सिरतार (राज्य पुनर्वास प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान) में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय योग, सूक्ष्म व्यायाम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। संस्थान की प्राचार्य व जिला कल्याण अधिकारी रेणू सिसोदिया ने बताया कि शिविर में विशेष योग शिक्षक सौरभ भांबरी ने बच्चों, अभिभावकों और कर्मचारियों को योग के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक लाभ बताए। व्यायामों का अभ्यास भी करवाया। सौरभ वर्ष 2000 से देश-विदेश में निशुल्क योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं पीजीआईएमएस के मनोरोग विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. सुजाता सेठी के नेतृत्व में डॉ. प्रणव, डॉ. जैसलीन व डॉ. आयुषी की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। अभिभावकों को नियमित काउंसिलिंग, कानूनी व सामाजिक लाभों की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed