फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   He openly supported the actions of the Union Minister and the Health Minister.

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों का किया खुला समर्थन

Fri, 06 Feb 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
He openly supported the actions of the Union Minister and the Health Minister.
फोटो 10 प्रेसवार्ता को संबो​धित करते नपा अध्यक्ष। संवाद
मंडी अटेली। क्षेत्र में चल रही बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच रामपुर हाउस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अटेली के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कार्यों का खुलकर समर्थन किया।
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि दो दिनों से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं और ऐसे बयान उनके वर्षों के विकास कार्यों को झुठलाने का प्रयास मात्र हैं।
विज्ञापन

विकास यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह 36 बिरादरी के सर्वमान्य नेता हैं जिनका क्षेत्र के विकास में अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि चाहे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो या बड़े संस्थानों की स्थापना, राव इंद्रजीत सिंह ने हमेशा क्षेत्र को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजरा में एम्स स्तर के अस्पताल की स्थापना का श्रेय भी उन्हीं को जाता है जिससे पूरे दक्षिण हरियाणा को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। इसके अलावा मार्केट कमेटियों के गठन, आधार से जुड़ी व्यवस्थाओं और ग्रामीण स्तर तक विकास योजनाओं को पहुंचाने में भी उनकी निर्णायक भूमिका रही है।

पूर्व विधायक सीताराम यादव को भी कटघरे में खड़ा करते हुए विकास यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से भले ही कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के साथ होने की बात कही लेकिन व्यवहार में उनका समर्थन स्पष्ट नहीं दिखा।
उन्होंने आरोप लगाया कि अंदरखाने विरोध चलते रहे। उन्होंने कहा कि टिकट न मिलने की पीड़ा के कारण ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जबकि जनता सच्चाई भली-भांति जानती है।


स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं।
अटेली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति, अस्पतालों में आधुनिक मशीनों की उपलब्धता, डॉक्टरों व स्टाफ की नियुक्ति व मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed