फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HBSE exams from 27th, center superintendents will get exam material today

Mahendragarh-Narnaul News: एचबीएसई परीक्षाएं 27 से, आज मिलेगी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री

Tue, 25 Feb 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
HBSE exams from 27th, center superintendents will get exam material today
फोटो नंबर- 05नारनौल ​स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। - फोटो : संवाद
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा इस बार 27 फरवरी से आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। इस परीक्षा को लेकर 25 फरवरी को सभी केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएगें। इस बार होने वाली परीक्षा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी निजी स्कूल के विद्यार्थियों की तरह स्कूल ड्रेस व स्कूल मुखिया से सत्यापित पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर आना अनिवार्य किया गया है। बोर्ड परीक्षा को लेकर यह नियम इस बार से लागू किया गया, जिससे छात्रों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

इसे लेकर विभाग की ओर से सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को पहचान पत्र दिए गए हैं। इस बार विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में विद्यालय का आइडी कार्ड गले में डालकर आना भी अनिवार्य किया गया है। परीक्षा के दौरान जिस भी विद्यार्थी के पास आईडी कार्ड नहीं होगा, उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 हजार के करीब विद्यार्थी देंगे परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा में जिलेभर से करीब 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल से जारी आईडी कार्ड भी लेकर आना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा को लेकर सभी अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि परीक्षा से पूर्व सभी प्रबंध कर नकल रहित परीक्षा करवाई जा सके। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है।


वर्जन
शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी आइडी कार्ड जारी किए गए हैं। कार्ड की अनिवार्यता से विभाग नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रयासरत है। परीक्षा को लेकर मंगलवार को सभी केंद्र अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
-पवन भारद्वाज, जिला नोडल अधिकारी, हरियाणा परीक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed