{"_id":"65ba9bf120c613c0a7093b04","slug":"havildar-amit-dagar-resident-of-dhadhot-received-gallantry-award-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107098-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ढाढोत निवासी हवलदार अमित डागर को मिला गैलंट्री अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ढाढोत निवासी हवलदार अमित डागर को मिला गैलंट्री अवाॅर्ड
Thu, 01 Feb 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
महेद्रगढ़। गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के गांव ढाढोत निवासी हवलदार अमित डागर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी कमेंडेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सतनाली थाना क्षेत्र के गांव ढाढोत निवासी अमित डागर सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस (सैन्य खुफिया विभाग) में हवलदार के पद पर सेवारत हैं। उनको गणतंत्र दिवस पर लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी मैथ्यू यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ से चेयरमैन, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) द्वारा उत्कृष्ट कार्य, वीरता, साहस व खुफिया कार्यों के लिए कमेंडेशन कार्ड (वीरता पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।
हवलदार अमित डागर सन 2018 से 2020 में पुलवामा पोस्टिंग के दौरान सैन्य खुफिया विभाग में रहते हुए पुलवामा अटैक की इंवेस्टिगेशन में भी उत्कृष्ठ भूमिका निभाई थी। बुधवार को गांव के गणमान्य लोगों ने माला पहना कर सम्मान किया। गांव के सूबेदार मेजर, रामचंद्र, तेजपाल साहब, उम्मेद, ओमपाल डागर, विजय सिंह, सतीश प्रधान, अनिल डागर, लालचंद डॉ., हवलदार देवेंद्र डागर, मांगेराम, सतप्रकाश, अमर सिंह, सूबेदार मेजर मनोज डागर, शिशराम, राजेश डागर मौजूद रहे।