फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Havan in the temple of Dada Thakur Maharaj in Chelavas

Mahendragarh-Narnaul News: चेलावास में दादा ठाकुर महाराज के मंदिर में हवन

Mon, 14 Oct 2024 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Havan in the temple of Dada Thakur Maharaj in Chelavas
कनीना। उपमंडल के गांव चेलावास में आराध्य देव दादा ठाकुर महाराज के मंदिर प्रांगण में चांदनी द्वादशी पर विश्व कल्याण के लिए हवन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद ने बताया कि मुख्य यजमान महेंद्र सिंह, इंद्रावती देवी रहे। आचार्य पवन शर्मा ने हवन संपूर्ण करवाया। महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में चांदनी द्वादशी को यह हवन किया जाता है।
विज्ञापन

ठाकुरजी महाराज के कारण गांव में आज तक कोई अप्राकृतिक घटना नहीं घटी है। उन्हीं के उपलक्ष्य में यह हवन किया जाता है। इस दौरान खीर चूरमा का भोग लगाया जाता है। गांव में कोई भी कार्य होता है तो सबसे पहले ठाकुरजी महाराज के मंदिर में पूजा कर कार्य का शुभारंभ किया जाता है। इस दौरान उप प्रधान सुनील कुमार, लाल सिंह भगत, संदीप, कपूर सिंह, विनोद तुंडवाल, रणबीर सिंह, कमला, मुन्नी, मीनाक्षी पंच, संतरा, ऋतिक, राजेश, कृष्ण कुमार, कुलदीप, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed