फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryanvi cultural tradition seen in the presentation of youth

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं की प्रस्तुति में दिखी हरियाणवी सांस्कृतिक परंपरा

Fri, 07 Nov 2025 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi cultural tradition seen in the presentation of youth
फोटो 31विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते प्रतिभागी। डीपीआरओ
नारनौल। जिला प्रशासन व युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से सभागार में विकसित युवा-विकसित भारत थीम पर चले दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में एकलव्या सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि संध्याकालीन सत्र में अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभागार भवन के प्रांगण में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नवाचार ट्रैक (साइंस मेला) के तहत जैव प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता व नवीकरणीय ऊर्जा आदि जैसे क्षेत्रों में अपने नवाचारी प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, संगीत व भाषण प्रतियोगिताओं में हरियाणा की समृद्ध परंपरा की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल ने समापन कार्यक्रम में सभी का आभार जताया। समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में एकलव्या सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ईशा दूसरे स्थान पर और परी यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
इसी तरह समूह लोक गीत में नेहा शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया, तनसु दूसरे स्थान पर रहीं और हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी अहरोदिया ने प्रथम स्थान, निधि वर्मा ने द्वितीय स्थान और कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में महेश सोनी प्रथम स्थान पर रहे, जबकि पूजा और पलक ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में सुषमा ने बाजी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया, उसके बाद कशिश और दिव्या कुमारी ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जश्नदीप कौर ने प्रथम स्थान, राहुल अग्रवाल ने द्वितीय स्थान और हर्ष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तकनीकी और रचनात्मक विधाओं में, नवाचार ट्रैक (विज्ञान मेला - समूह) में दीपांशु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भावना की टीम दूसरे और दिव्या की टीम तीसरे स्थान पर रही। नवाचार ट्रैक (विज्ञान मेला - व्यक्तिगत) में दिनेश ने पहला, मानसी दूसरे और अभिनव तीसरे स्थान पर रहे।


संगीत की बात करें तो लोक संगीत वाद्ययंत्र प्रतियोगिता (व्यक्तिगत) में यशवंत और अमन कुमार ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक संगीत वाद्ययंत्र प्रतियोगिता (समूह) में विनेश कुमार के समूह ने प्रथम और मुकुल के समूह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed