फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana wins for the second consecutive time in the Ranji Trophy thanks to Yashvardhan runs

Mahendragarh-Narnaul News: यशवर्धन के 95 रन की बदौलत रणजी में लगातार दूसरी बार जीता हरियाणा

Mon, 19 Oct 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana wins for the second consecutive time in the Ranji Trophy thanks to Yashvardhan runs
19jjrp11- झज्जर। यशवर्धन दलाल - फोटो : कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेट और तैनात पुलिस। संवाद
झज्जर। रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की लगातार दूसरी जीत में झज्जर के यशवर्धन दलाल और कुलाना के कनिष्क चौहान का अहम योगदान रहा। हरियाणा की ओर से खेलते हुए यशवर्धन ने 95 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कनिष्क ने चार विकेट हासिल किए। हरियाणा ने चंडीगढ़ को पारी और 24 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच रणजी ट्रॉफी का लीग मुकाबला खेला गया। चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कनिष्क चौहान ने एक विकेट हासिल किया। क्षेत्ररक्षण में यशवर्धन ने दो और कनिष्क ने एक कैच पकड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 95 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पारी में पिछड़ने के बाद चंडीगढ़ की टीम दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 118 रन पर सिमट गई। कनिष्क चौहान ने दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर चंडीगढ़ के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। इस तरह उन्होंने मैच में कुल चार विकेट हासिल किए। हरियाणा ने पारी और 24 रन से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी सफलता हासिल की। हरियाणा की टीम अब अगला मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 26 से 29 अक्तूबर तक आयोजित होगा।

19jjrp11- झज्जर। यशवर्धन दलाल

19jjrp11- झज्जर। यशवर्धन दलाल- फोटो : कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेट और तैनात पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed