फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Roadways Union on symbolic hunger strike today

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा रोडवेज यूनियन आज सांकेतिक भूख हड़ताल पर

Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Union on symbolic hunger strike today
नारनौल। हरियाणा रोडवेज यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर 26 जून सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हरियाणा के सभी डिपो सांकेतिक भूख हड़ताल करेगी। भूख हड़ताल में केवल सभी यूनियन के सदस्य मौजूद रहेंगे। इसकी वजह से बसों के आवागमन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सचिव, महानिदेशक व महाप्रबंधकों की मनमानी व जारी फरमानों से वह परेशान हैं। इसमें चालक परिचालकों का ओवर टाइम सीमित करना, चालक परिचालकों के 30 से घटाकर 10 रात्रि ठहराव सीमित करना, बीमार कर्मचारियों से लंबे मार्गों पर ड्यूटी लेना, नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों के अर्जित अवकाशों में कटौती की जा रही है। वहीं 5 घंटे से अधिक मार्ग ड्यूटी के बाद 30 मिनट का रेस्ट देने के नाम पर चालकों व परिचालकों को परेशानियों का सामना करने के लिए कई फरमान जारी किये हैं। मेडिकल बिल का समय पर भुगतान न होना, एलटीसी का भुगतान न होना, कई महीनों के ओवर टाइम व रात्रि ठहराव भत्ता का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। सभी प्रकार के केसों की जांच समय पर न होने से लाभों से वंचित रखना आदि समस्याओं के समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन




कर्मचारियों को सर्विस रूल 2016 के साथ जोड़कर अवकाश को कम करके प्रताड़ित किया जा रहा है। ग्रुप डी के कर्मचारियों से तकनीकी पद का कार्य लिया जा रहा है, जबकि प्रमोशन नही दिया जा रहा है। सभी प्रकार की पूर्ण प्रक्रिया के बाद भर्ती किए गए 2016 के चालकों व दादरी डिपो के 52 हेल्पर को पक्का नही किया जा रहा हैं। इसकी वजह से कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसराज यादव, डिपो प्रधान इंटक नारनौल।


26 जून को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सभी डिपो में सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। यह भूख हड़ताल कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन साझा मोर्चा द्वारा सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। अगर सरकार ने अब भी मांगें नहीं मानीं तो आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
अनिल भिलवाड़ा, डिपो प्रधान नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed