फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Ishu Kanchal of Narnaul got 193rd rank in UPSC exam

Haryana: नारनौल के ईशू कंछल ने यूपीएससी परीक्षा में पाई 193वीं रैंक, हैदराबाद में कर रहे हैं IPS की ट्रेनिंग

Tue, 16 Apr 2024 05:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 05:46 PM IST
सार

इससे पहले भी ईशू कंछल ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी और पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

विज्ञापन
Haryana: Ishu Kanchal of Narnaul got 193rd rank in UPSC exam
ईशू कंछल - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपीएससी की परीक्षा में नारनौल निवासी ईशू कंछल पुत्र विजय कंछल (कारोता वाले) ने 193वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ईशू पहले भी परीक्षा पास कर चुके हैं। अभी हाल में ईशू कंछल हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। अब दोबारा भी यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


विजय मूल रूप से नारनौल के गांव कारोता के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले 40 साल से उनका परिवार धमतरी, छत्तीसगढ़ में रह रहा है। ईशू कंछल के चाचा कृष्ण कंछल ने बताया कि ईशू हमेशा ही पढ़ाई में अव्वल रहता था। उन्होंने 12वीं कॉमर्स में संकाय में अच्छे अंक से प्राप्त किए थे।
विज्ञापन


बीकॉम कर उसने सीए की तैयारी शुरू कर दी। लगभग चार वर्ष पहले ही उसने सीए की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। ईशू के पिता धमतरी में टिंबर का कार्य करते हैं, वहीं माता सविता गृहणी हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण कंछल ने बताया कि ईशू अग्रवाल ने अग्रवाल समाज का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही आईपीएस ईशु कंछल को नारनौल बुलाकर उनका नागरिक अभिनंदन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed