{"_id":"615c96348ebc3ed34f1c27c8","slug":"haryana-himachal-pradesh-central-universities-will-work-together-in-the-field-of-teaching-research-innovation-narnol-news-rtk626157228","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण, शोध, नवाचार के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण, शोध, नवाचार के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ेंगे। दोनों विश्वविद्यालय शिक्षण, शोध, नवाचार के मोर्चे पर एक दूसरे के साथ उपलब्ध शैक्षणिक, संस्थागत संसाधनों को साझा करेंगे। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्रो. एसपी बंसल ने इस साझेदारी के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है।
इस अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल भी उपस्थित रहें। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से दोनों ही केंद्रीय विश्वविद्यालय अध्ययन, अध्यापन, शोध, सम्मेलन, संगोष्ठी से लेकर शैक्षणिक मानव संसाधन, उपलब्ध संस्थागत संसाधनों, प्रयोगशालाओं, सेंट्रल इंस्टूमेंटेशन सेंटर, केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध ऑनलाइन, ऑफलाइन सुविधाओं के स्तर पर आपसी सहयोग की व्यवस्था को स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के माध्यम से दोनों ही विश्वविद्यालय शिक्षक, विद्यार्थी, शोधार्थियों के लिए एक मंच तैयार कर काम करेंगे, ताकि दोनों ही विश्वविद्यालय अपनी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग कर सकें।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि अवश्य ही इस साझेदारी का लाभ न सिर्फ दोनों ही विश्वविद्यालय के सहभागियों को मिलेगा बल्कि इसके माध्यम से आने वाले परिणाम देश के विकास में मददगार होंगे। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला स्थित परिसर में हुए इस समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर कार्यक्रम में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।