फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana has a special place in the country due to livestock resources

Mahendragarh-Narnaul News: पशुधन संसाधनों की बदौलत देश में हरियाणा का विशिष्ट स्थान

Sun, 25 Feb 2024 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana has a special place in the country due to livestock resources
हकेंवि में 40वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में पर्ची निकालते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।
महेंद्रगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट-पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी मंत्री जय प्रकाश दलाल ने की। इस अवसर पर राज्यपाल ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि पशुधन संसाधनों की बदौलत देश में हरियाणा प्रदेश का विशिष्ट स्थान है। प्रदेश सरकार पशुधन के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार की ओर से किए गए विशेष प्रयासों व प्रदेश के मेहनतकश किसानों की मेहनत से पशुओं की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में वार्षिक दुग्ध उत्पादन 119.65 लाख टन पर पहुंच गया है। प्रति व्यक्ति 1098 ग्राम दुग्ध उपलब्धता के साथ देश में पंजाब व राजस्थान के बाद हरियाणा तीसरे स्थान पर है, जबकि राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दुग्ध उपलब्धता 459 ग्राम है। कहा कि इस तरह की पशुधन प्रदर्शनी के आयोजन से पशुपालकों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है तथा पशुपालकों को उन्नत तथा नवीन तकनीकों की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन



प्रगतिशील पशुपालकों से सीख लें अन्य पशुपालक
कार्यक्रम के अध्यक्ष हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि किसान की आय बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान पशुपालन का है। इसी उद्देश्य को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि प्रगतिशील पशुपालकों से अन्य पशुपालक भी सीख ले सकें। कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही सरकार ने पिछले 9 वर्षों में कृषि बजट में कई गुना बढ़ोतरी की है। सरकार की इन्हीं नीतियों के चलते हरियाणा में वर्ष 2014 में 74 लाख टन दूध उत्पादन था जो अब बढ़कर 120 लाख टन तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed