फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Ek, Haryanvi Ek...Students of Dauchana enthralled the audience

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा एक हरियाणवी एक...पर दौचाना के विद्यार्थियों ने बांधा समां

Sun, 30 Nov 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana Ek, Haryanvi Ek...Students of Dauchana enthralled the audience
फोटो 4गीता महोत्सव के दौरान अपनी प्रस्तुति देते छात्रा।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। आईटीआई में चल रहे तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन राजवंशी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौचाना के विद्यार्थियों ने हरियाणा एक हरियाणवी एक पर समां बांधा। वहीं, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जाने क्या जादू भगवान तुम्हारी पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके अलावा, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी के विद्यार्थियों ने हरियाणवी डांस व सर्वोदय हाई स्कूल नसीबपुर के छात्र-छात्राओं ने गुदड़ी के लाल पर अपनी प्रस्तुति दी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि गीता केवल एक धर्म ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यह पवित्र ग्रंथ हमें हर दिन आने वाली समस्याओं का हल दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव रविवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत आईटीआई मैदान में आयोजित जिलास्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सबसे पहले उन्होंने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से कमल दीदी ने गीता पर अपने व्याख्यान दिए। इससे पहले जिओ गीता परिवार के सभी सदस्यों की तरफ से हवन यज्ञ किया गया व प्रसाद वितरण भी हुआ।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिबाला, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, आईटीआई के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल, राजेश कुमार, कृष्णा यादव, राकेश कुमार, सिकंदर गहली के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।



समापन पर विधायक होंगे मुख्य अतिथि
स्थानीय आईटीआई मैदान में चल रहे जिलास्तरीय गीता महोत्सव में एक दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

11 बजे भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा
सबसे पहले चामुंडा देवी मंदिर में सुबह हवन यज्ञ का कार्यक्रम होगा। इसके बाद गीता श्लोकोच्चारण व 11 बजे भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम 4:15 बजे व दीपोत्सव 6:00 बजे किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed