फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Death of two year old innocent in suspicious condition

Haryana: संदिग्ध हाल में दो साल के मासूम की मौत, मां आईसीयू में भर्ती, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Wed, 01 May 2024 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 09:59 PM IST
सार

विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी और नाती को जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haryana: Death of two year old innocent in suspicious condition
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र के सिहोर गांव में संदिग्ध हाल में दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, मां गंभीर हालात में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। महिला के पिता ने ससुरालियों पर बेटी और नाती को जहर देने का आरोप लगाते हुए शहर थाने में शिकायत दी है। 

विज्ञापन


गांव डाढ़ा फतेहपुर अहीरों, थाना ढाणी नीम राजस्थान निवासी सुरेश कुमार ने कहा है कि उसने अपनी बेटी कनिका की शादी 11 दिसंबर 2020 को सिहोर निवासी तेजपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही तेजपाल व उसके परिवार के लोग दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। इस मामले में गांव में कई बार पंचायत भी हुई।
विज्ञापन


उसके बाद भी ससुराल वालों ने दहेज की मांग जारी रखी। तीन दिन पहले उसकी बेटी ने फोन कर बताया था कि वह लोग उसे व उसके बेटे को मारना चाहते हैं। इधर, बुधवार सुबह 10 बजे उसके पास फोन आया कि बेटी व नाती की तबीयत खराब है। जब वह यहां पहुंचे तो दो वर्ष के नाती अर्णव की मौत हो चुकी थी। बेटी एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सुरेश ने शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार को लिखित शिकायत देकर ससुरालियों पर बेटी कनिका और नाती अर्णव को जहर देने का आरोप लगाया। शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि विवाहिता के परिजनों की लिखित शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के आईसीयू में होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed