फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Clerks burnt the effigy of the government in Narnaul, protested wearing black clothes in Jind

Haryana: नारनौल में लिपिकों ने फूंका सरकार का पुतला, जींद में काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन

Sat, 05 Aug 2023 01:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

जींद के सभी विभागों के लिपिक आज 32वे दिन भी लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे। शनिवार को सभी लिपिक काले कपड़े पहन कर आए और अपना विरोध जताया।क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठे रहे।

विज्ञापन
Haryana: Clerks burnt the effigy of the government in Narnaul, protested wearing black clothes in Jind
लिपिकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के सभी विभागों के लिपिक आज 32वे दिन भी लघु सचिवालय के पार्क परिसर नारनौल में क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठे। इससे पहले कर्मियों ने लघु सचिवालय से महावीर चौक तक प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। लिपिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


नेता के अनुसार
कर्मचारी नेता सुरेश राजपूत ने बताया कि हमारा धरना प्रदर्शन जारी है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार हमारी मांग 35400 पूर्ण नहीं कर देती। हम अपने मांग से पीछे हटने वाले नहीं है आज हमें धरना स्थल में बैठे हुए 32 दिन हो गए हैं परंतु सरकार की कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि हम अपने इस आंदोलन को और जोरदार तरीके से चलाएंगे और हमारी मांग को जनमानस तक पहुंचाएंगे। उनकी मांग बिल्कुल जायज है।

विज्ञापन

लिपिकों ने काले कपड़े पहन कर जताया विरोध

जींद के सभी विभागों के लिपिक आज 32वे दिन भी लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे। शनिवार को सभी लिपिक काले कपड़े पहन कर आए और अपना विरोध जताया।क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इससे पहले कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

जिला प्रधान सुशील लाठर ने कहा कि हमारा धरना प्रदर्शन जारी है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार हमारी मांग 35400 पूर्ण नहीं कर देती। हम अपने मांग से पीछे हटने वाले नहीं है आज हमें धरना स्थल में बैठे हुए 32 दिन हो गए हैं परंतु सरकार की कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। उनकी मांग बिल्कुल जायज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed