{"_id":"6ae78c035154fecfdf040cc4","slug":"haryana-celebrates-its-60th-anniversary-with-cultural-programmes-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147317-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर मनाई हीरक जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर मनाई हीरक जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02 हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी। स्रोत: विभाग
- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
Link Copied
नारनौल। हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को सभागार में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पहले बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नागरिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन सुना। जिलास्तरीय समारोह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक दीपक ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीसी तरुण कुमार पावरिया ने कहा कि हरियाणा ने 60 वर्षों में विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। प्रदेश ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ आधुनिकता को भी अपनाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यहां के किसानों ने देश के खाद्यान्न भंडार भरने में अहम भूमिका निभाई है, वहीं वीर जवानों और खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा प्रदेश की पहचान है। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक टीमों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। हरियाणवी लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
फोटो 02 हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी। स्रोत: विभाग- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।