फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Harshita first in Hindi speech competition

Mahendragarh-Narnaul News: हिंदी भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम

Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Harshita first in Hindi speech competition
फोटो संख्या:69- विज्ञान दिवस के अवसर पर साइंस शो करते दिनेश मलिक -स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में डाॅ. सीवी रमन की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शुक्रवार को साइंस बिहाइंड मिरिकल्स और लिक्विड नाइट्रोजन शो व विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में सीएसआईआर नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री, नई दिल्ली के पूर्व प्रो. अमित्व सेन गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हमें ऐसे उत्पादों की खोज करनी होगी जो रोजगार सृजन और विकास में मददगार हो। विशेषज्ञ वक्ता प्रो. अमित्व सेन गुप्ता ने नेविगेशन के आधारभूत सिद्धांत को प्रस्तुत करने तथा आज के समय में इसकी उपयोगिता और इस क्षेत्र में जारी विभिन्न प्रयासों के बारे में बताया।
विज्ञापन

स्कूल श्रेणी में हिंदी भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, मधुर शर्मा व यशिका द्वितीय तथा किरण तृतीय स्थान पर रही। विश्वविद्यालय श्रेणी में सौरव वर्मा प्रथम, सौरव द्वितीय तथा प्रीतम पाठक तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी भाषण की स्कूल श्रेणी में रिद्धि प्रथम, रक्षा व प्रेरणा यादव ने द्वितीय तथा अंशु व वेदांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय व विश्वविद्यालय श्रेणी में नेत्रा प्रथम, रुचिस्मिता द्वितीय तथा दिलशिदा व रोहन पोदार तृतीय रहे। आइडिया ऑफ इनोवेशन्स (पोस्टर) स्कूल श्रेणी में शुभ वर्मा व पार्थ वर्मा ने प्रथम, गुंजन, तन्वी, अनु, हिमांशी आर्या व भाव्या गोयल ने द्वितीय तथा कशिश व आन्या तथा रचल व पुष्पेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
- प्रश्नोत्तरी में यह रहे विजेता
प्रतियोगिता की स्कूल श्रेणी में कुलदीप व इशिका प्रथम, मानविक व प्रवेश ने द्वितीय तथा भारती यादव व अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोतरी की महाविद्यालय व विश्वविद्यालय श्रेणी में कलिका व मोनिका ने प्रथम, श्वेतांशु, शुभम व अंकित ने द्वितीय तथा अक्षत पांडेय व सागर बैरवा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed