{"_id":"58bc5c7d4f1c1b185ae7e8e0","slug":"hariyana-board-education-preparation-exam-task-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग सजग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग सजग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
शिक्षाधिकारी ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक को बांटते परीक्षा सामग्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 7 मार्च से शुरू होंगी। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दो सत्रों में होगी। 10 वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 63 केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 19530 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस संबंध में
जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणियां ने रविवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली और उन्हें परीक्षा सामग्री वितरित की।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 310 परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है। इनमें से 56 में 10वीं और 45 केंद्रों में 12वीं कक्षा की परीक्षा होगी। इन 63 परीक्षा केंद्रों में से शिक्षा विभाग द्वारा 14 को अति संवेदनशील और 5 को संवेदनशील परीक्षा केंद्र में शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य 44 परीक्षा केंद्र सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। महेंद्रगढ़ जिले के अंतर्गत कनीना में 10, महेंद्रगढ़ में 16 और नारनौल में 37 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
टास्क फोर्स रखेगी पैनी नजर
जिले में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक और नकल रहित परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए बोर्ड द्वारा विशेष टास्क फोर्स की टीमें तैनात की जाएंगी। पिछले वर्ष जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल के मामले सामने आए थे उन पर टास्क फोर्स व अधिकारी अपनी पैनी नजर रखेंगे।
अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानिया-1 (बी-1), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेहलग, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल आकोदा, राजकीय कन्या हाई स्कूल बसई-2, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़-1 (बी-1), राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़-2 (बी-2), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली-1 (बी-1), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कृष्णनगर-1 (बी-1), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कृष्णनगर-1 (बी-2), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांदी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल दुर्ग-1 (बी-1), एसएमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल निवाजनगर-1 (बी-1) तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल निजामपुर।
संवेदनशील परीक्षा केंद्र
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली मंडी-1 (बी-1), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली मंडी-2 (बी-2), राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल-4 (बी-1), राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल-5 (बी-2), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल-8 (बी-3)।
सामान्य श्रेणी के परीक्षा केंद्र
राजकीय हाई स्कूल बाघोत, राजकीय स्कूल बेवल, राजकीय स्कूल भोजावास, राजकीय स्कूल धनुंदा, राजकीय स्कूल दौंगड़ा अहीर-1 (बी-1), राजकीय स्कूल कनीना-2 (बी-1), राजकीय गर्ल्स स्कूल कनीना मंडी-1 (बी-1), राजकीय हाई स्कूल डिगरोता, राजकीय स्कूल डुलाना, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़-3 (बी-1), राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़-4 (बी-2), सैनी हाई स्कूल महेंद्रगढ़-10, नेशनल मॉडल हाई स्कूल महेंद्रगढ़-16, अरावली इंटरनेशनल स्कूल माजरा खुर्द, राजकीय स्कूल नांगल सिरोही, राजकीय स्कूल नायन, राजकीय गर्ल्स स्कूल सतनाली-1 (बी-1), एनबी राजकीय स्कूल सतनाली-3 (बी-1), चंपादेवी राजकीय गर्ल्स स्कूल अटेली मंडी-4 (बी-1), राजकीय स्कूल बाछौद-2 (बी-1), राजकीय स्कूल भुंगारका-2, राजकीय स्कूल बुढ़वाल, राजकीय स्कूल धौलेड़ा, राजकीय हाई स्कूल गोकलपुर, राजकीय हाई स्कूल जैलाफ, राजकीय हाई स्कूल खेड़ी (कांटी), राजकीय स्कूल कोरियावास-1 (बी-1), राजकीय स्कूल कमानियां, एएसडी स्कूल नारनौल-1 (बी-1), एएसडी स्कूल नारनौल-2 (बी-2), राजकीय स्कूल नारनौल-9 (बी-4), राजकीय स्कूल नारनौल-10 (बी-5), गुरू गोबिंदसिंह स्कूल नारनौल-13 (बी-1), आदर्श हाई स्कूल नारनौल-3, हरियाणा स्कूल नारनौल-15, एसबीएम स्कूल नारनौल-28, राजकीय कन्या स्कूल नांगल चौधरी-2 (बी-1), राजकीय कन्या स्कूल नांगल चौधरी-3 (बी-2), राजकीय स्कूल नांगल चौधरी-5 (बी-1), राजकीय स्कूल नांगल चौधरी-6 (बी-2), राजकीय हाई स्कूल नीरपुर, राजकीय स्कूल सिहमा-1 (बी-1), राजकीय स्कूल सिलारपुर, राजकीय स्कूल सिरोही बहाली-1 (बी-1)।
केंद्र में मोबाइल व अन्य उपकरण ले जाने पर रहेगी पाबंदी
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी कर्मचारी व अन्य व्यक्ति को मोबाइल व अन्य उपकरणों को ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्र में आने से पूर्व सुपरवाइजर व आब्जवर्स को अपना मोबाइल या अन्य उपकरण देकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा।
अपनी मर्जी से परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ पाएंगे पुलिस कर्मचारी
हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। परंतु इस बार पुलिस जवान अपनी मर्जी से परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ पाएंगे। इस बार परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस जवानों को परीक्षा समाप्त होने के बाद जाने से पूर्व परीक्षा केंद्र अधीक्षक से अनुमति लेनी होगी।
एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर भिजवाए जाएंगे प्रश्न पत्र
परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकल रहित करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू से कुछ समय पूर्व ही प्रश्न पत्र भिजवाएं जाएंगे। इसके लिए नारनौल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से नारनौल के तहत आने वाले परीक्षा केंद्रों तथा महेंद्रगढ़ व कनीना के तहत आने वाले परीक्षा केंद्रों पर महेंद्रगढ़ व कनीना एसडीएम कार्यालय से प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा।
पर्यवेक्षक को देना होगा प्रमाण पत्र
परीक्षा शुरू होने से पूर्व पर्यवेक्षक को अपने कमरे में बैठे सभी परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा केंद्र अधीक्षक को यह प्रमाण देना होगा की उसके कमरे में बैठे परीक्षार्थियों के पास नकल संबंधी कोई सामग्री नहीं है। अगर इसके बाद भी परीक्षा कक्ष में दो से अधिक पर्चियां मिलती है तो पर्यवेक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों के लिए विशेष टास्क फोर्स की टीमें गठित की गई हैं। उड़न दस्ते के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों परीक्षाओं को पूरी तरह नकल रहित संपन्न करवाया जाएगा।
-मुकेश लावणियां, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल