{"_id":"682cd0483856cec65001a39b","slug":"hard-work-and-guidance-are-the-keys-to-success-sandeep-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124799-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत और मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत और मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी : संदीप
Wed, 21 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 21 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और उपहार
- फोटो : kathua news
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अकबरपुर में 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्या सीमा यादव ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता संदीप शेरावत अकबरपुर ने विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को निजी कोष से उपहार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संदीप शेरावत ने कहा कि मेहनत और मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को काइजेन तकनीक से निरंतर सुधार पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों की लगन और पालकों के सहयोग से ही स्कूल के विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय परिवार से प्रवक्ता अभय सिंह यादव और दिनेश गांधी ने संदीप की सराहना की। वहीं प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में सतत मेहनत करते रहने और नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
तत्पश्चात राजनीति विज्ञान की लैब का अवलोकन भी किया गया। संदीप शेरावत ने कहा कि जापानी पद्धति काइजेन विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी कारगर हो सकती है। जापानी शब्द काइजेन का अर्थ है निरंतर सुधार या अच्छे के लिए बदलाव। इस अवसर पर विजय शर्मा, अभय सिंह यादव, आशा शर्मा, बुलबुल शेरावत, कंप्यूटर शिक्षक महेंद्र सिंह यादव, रामनिवास, ऋषि कुमार, अंजू कुमारी, सुभाष लिपिक और रोहतास आदि उपस्थित रहे।