{"_id":"570008104f1c1bd875f00352","slug":"hameed-akhter-will-be-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीद अख्तर होंगे महेंद्रगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीद अख्तर होंगे महेंद्रगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से पुलिस विभाग के दो आईपीएस और 33 एचपीएस अधिकारियों का तबादला और नियुक्ति की है। जिसमें जिला महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक भी शामिल है। जिला महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी को राज्य चौकसी ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि राज्य चौकसी ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हमीद अख्तर को जिला महेंद्रगढ़ की कमान सौंपी गई।
मनीषा चौधरी ने जिला महेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक पद पर रहते कई इनामी बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। जबकि जाट आरक्षण के दौरान भी मनीषा चौधरी ने अपनी सूझबूझ से कार्य करते हुए जिला महेंद्रगढ़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफल रही थी। कयास लगाए जा रहे है जिला महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी का तबादला क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से हुए बलात्कार का मामला विधानसभा में उठने के कारण किया गया है।