{"_id":"668ed0eaacef020f890a224d","slug":"hakenvis-10th-convocation-ceremony-on-22nd-july-president-draupadi-murmu-will-be-the-chief-guest-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110654-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि का 10वां दीक्षांत समारोह 22 जुलाई को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि का 10वां दीक्षांत समारोह 22 जुलाई को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
Wed, 10 Jul 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत--हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का 10वां दीक्षांत समारोह 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहेंगी। इस दौरान 1338 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को पीएचडी, एमफिल, स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की जाएगी।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि 10वें दीक्षांत समारोह में कुल 1338 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डिग्री दी जाएगी। समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों व आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों के संयोजकों की बैठक हुई, जिसमें इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
46 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे स्वर्ण पदक
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक ने बताया कि इस बार अभी तक 65 को पीएचडी, 8 को एमफिल सहित 1338 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसी क्रम में 46 विद्यार्थियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष दीक्षांत समारोह में यूजी पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीटेक में 192 व बीवॉक में 83 विद्यार्थियों को व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 990 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।