{"_id":"65ea0b10e3396036f104e8f4","slug":"hakenvi-student-shefali-got-placement-on-a-package-of-rs-650-lakh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107938-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की छात्रा शेफाली को 6.50 लाख के पैकेज पर मिला प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की छात्रा शेफाली को 6.50 लाख के पैकेज पर मिला प्लेसमेंट
Fri, 08 Mar 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ की छात्रा शेफाली मोहन का चयन प्रतिष्ठित कंपनी प्लैनेट स्पार्क में बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर के पद पर हुआ है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शेफाली मोहन को बधाई दी।
कुलपति ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व और विकास पर विश्वविद्यालय का विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि उनका चयन हमारी छात्राओं को उनके चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने के हमारे निरंतर प्रयास को दर्शाता है
विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना ने भी शेफाली मोहन को बधाई देते हुए प्लैनेट स्पार्क में चयन विश्वविद्यालय के सभी सहभागियों के लिए हर्ष की बात है। अभी तक लगभग 55 छात्राओं को औसतन 4.48 लाख रुपये से शुरु रोजगार के अवसर उपलब्ध करा चुका है। विश्वविद्यालय महिला सशक्तिकरण के मोर्चे पर रोजगार सृजन और उद्यमिता विकास की दिशा में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में निरंतर जुटा हुआ है। जहां तक शेफाली के चयन की बात है तो उनका चयन कंपनी की एचआर प्रबंधक (टेलेंट एक्विजिशन) इशिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया के बाद हुआ है। शेफाली मोहन को प्लैनेट स्पार्क में 6.50 लाख रुपये का पैकेज प्रदान किया गया है। प्रो. सक्सेना ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने सभी विद्यार्थियों को एक सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।