फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hail for the third time in a week

Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह के दौरान तीसरी बार हुई ओलावृष्टि

Sat, 25 Mar 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 25 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hail for the third time in a week
महेंद्रगढ़/कनीना। पिछले एक सप्ताह में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में तीसरी बार ओलावृष्टि हुई है तथा एक सप्ताह के दौरान लगातार हो रही ओलावृष्टि एवं बारिश ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया है। शुक्रवार को शाम को महेंद्रगढ़ व दोंगड़ा अहीर के कई गांवों में ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। शुक्रवार शाम के समय महेंद्रगढ़ क्षेत्र के करीब 30 गांवों में 30 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। दुलोठ अहीर, निंबी, गुलावला, कुक्सी, डेरोली जाट, नांगल सिरोही, पल्ह, पाल, निहालावास, बैरावास, खेड़ी, खैरोली, जोनावास, नानकवास, कोथल कला, कोथल खुर्द, भांडोर ऊंची, नीची, जासावास, देवास, चितलांग, छाजिवास, सुरजवास, मेघनवास, मुंडायन, भालखी, खेड़ा सहित अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई। वहीं सतनाली क्षेत्र के जड़वा व ढाणा गांव में ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन

दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान
कनीना। गांव दौंगडा अहीर में समय लगभग आधे घंटे हुई ओलावृष्टि की वजह से दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने कहा कि अगले कुछ दिन में गेहूं की फसल तैयार होने वाली थी लेकिन अब लगभग गेहूं की फसल खत्म हो चुकी है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। गौरतलब है कि दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में गेहूं की फसल के साथ-साथ सरसों की सारी फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसानों को इस इलाके में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। सरकार को प्रभावित किसानों के लिए 40 हजार से 50 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से राहत पैकेज का ऐलान करना चाहिए। फरवरी महीने में औसत से अधिक तापमान का गेहूं व दूसरी फसलों पर पड़ने वाले असर को लेकर किसान आशंकित थे। अब मार्च महीने में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनका संकट और बढ़ा दिया है। अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार कितनी जल्दी प्रभावित किसानों के लिए राहत का ऐलान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed