फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gulia Cricket Academy lost the final by 28 runs

Mahendragarh-Narnaul News: गुलिया क्रिकेट अकादमी फाइनल में 28 रनों से हारी

Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gulia Cricket Academy lost the final by 28 runs
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और एनएसके जूनियर की टीम के बीच खेले गए अंडर-16 क्रिकेट मैच में एनएसके जूनियर की टीम ने 28 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान मैच में एनएसके जूनियर टीम के खिलाड़ी लक्ष्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ स्थित बीजेआरडी क्रिकेट ग्राउंड पाली में फाइनल मैच खेला गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएसके जूनियर की टीम 39.4 ओवर में 216 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में भावेश ने 70 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में कुनाल ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम 34 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में यशवर्धन राठी ने 66 गेंदों में 6 चौकों व चार छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में लक्ष्य ने तीन विकेट हासिल किए। यशवर्धन राठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं एनएसके जूनियर टीम के खिलाड़ी लक्ष्य को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed