फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Greed is not always negative: Prof. Birpal

Mahendragarh-Narnaul News: भूगोल विषय में रोजगार की अपार संभावनाएं

Sat, 28 Sep 2024 05:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Greed is not always negative: Prof. Birpal
नारनौल।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विभाग के सौजन्य से भूगोल में रोजगार की संभावना विषय पर शनिवार को विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज की प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने की।
प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में भूगोल विषय की उपयोगिता और मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भूगोल विषय में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। भूगोल विद डॉ. विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि आधुनिक युग में नवीनतम तकनीकी के क्षेत्र में भी भूगोल विषय का महत्वपूर्ण स्थान है। भूगोलविद् प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भूगोल विभाग हरियाणा का नहीं अपितु उत्तरी भारत का सबसे बड़ा और प्राचीन विभाग रहा है। उन्होंने बताया कि नारनौल में हरियाणा का सबसे पुराना महाविद्यालय हैं जो 1954 में स्थापित हुआ था। उन्होंने कहा कि नारनौल के इसी भूगोल विभाग ने बड़े आईएएस, आईपीएस, प्रोफेसर, अध्यापक, एचसीएस, इंजीनियर, राजनेता, पर्यावरणविद, आर्थिक और सामाजिक विश्लेषक, खाद्यान्न विशेषज्ञ, मौसम और जलवायु विशेषज्ञ दिए जो देश विदेश में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ. सुभाष यादव के कुशल दिशा-निर्देशों में भूगोल के एमएसी के विद्यार्थियों ने एक भौगोलिक पोस्टर और मानचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। अंत में प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। आज प्रतियोगिता के समय में हर विद्यार्थी को वर्तमान के साथ चलने की आवश्यकता है। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. नीतू यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. मनोज और भूगोल विभाग के विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed