फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gram Panchayat's initiative, library started in the village

Mahendragarh-Narnaul News: ग्राम पंचायत की पहल, गांव में लाइब्रेरी शुरू

Tue, 11 Nov 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat's initiative, library started in the village
फोटो 03 लाइब्रेरी में निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के साथ सरपंच। स्वयं
सिहमा। ग्राम पंचायत डेरोली अहीर के सरपंच लखीराम यादव ने सरपंच बनते ही गांव में पहल शुरू की थी कि बच्चे पढ़ने के लिए गांव से बाहर नहीं जाएंगे। इसको लेकर उन्होंने गांव में पंचायती भवन में ही लाइब्रेरी शुरू करने का विचार किया था।
विज्ञापन

अब पंचायत भवन में लाइब्रेरी शुरू की हुई है। इस लाइब्रेरी में 54 बच्चे निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। ग्राम पंचायत की इस पहल का क्षेत्रवासी प्रशंसा कर रहे हैं। सरपंच लखीराम यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत की पहल पर गांव में बनी लाइब्रेरी में बच्चे निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को सीखने, बढ़ने और विकास करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

वहीं लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांतिपूर्ण माहौल मिल रहा है। यह स्थान उन बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जिन्हें घर पर पढ़ाई के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पातीं थी। यहां पर फर्नीचर और अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ, शुद्ध पेयजल, कुर्सी, लाईट, एयर कंडीशनर व हाई स्पीड इंटरनेट भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता और आधुनिक तकनीक की पहुंच को बढ़ाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इस लाइब्रेरी के संचालन और देखरेख के लिए ग्राम पंचायत के सदस्यों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश सरकार की बिना पर्ची-खर्ची नौकरी का युवाओं में क्रेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed