फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government should take strong action against terrorists

Mahendragarh-Narnaul News: आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे सरकार

Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Government should take strong action against terrorists
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है। आम लोगों के साथ युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा भी इस हमले के खिलाफ मुखर हो गया है। संस्था के सचिव टिंकू प्रधान ने इस कायराना आतंकी वारदात की तीखी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। इस हमले को राष्ट्र की अस्मिता पर हमला बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आतंक के खिलाफ सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि सेना के माध्यम से कठोर एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाले हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संस्था के प्रधान बिरेन्द्र यादव ने कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को हमारी श्रद्धांजलि है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed