{"_id":"69079aa441908f97540f995b","slug":"government-is-strengthening-education-deepak-chaudhary-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121360-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को सशक्त कर रही सरकार : दीपक चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को सशक्त कर रही सरकार : दीपक चौधरी
Sun, 02 Nov 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका के पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास से राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग ने पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएएमएस की 100 सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति प्रदान की है। सरकार चिकित्सा और शिक्षा को सशक्त कर रही है।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताते हुए कहा है कि आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में सीटें बढ़ाने से महेंद्रगढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ होगा। अब जिले के विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक शिक्षा के लिए अन्य राज्यों या दूरदराज के संस्थानों में नहीं जाना पड़ेगा।
यह सब स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों का परिणाम है। आरती राव न केवल अटेली क्षेत्र बल्कि पूरे दक्षिण हरियाणा में चिकित्सा, शिक्षा और आधारभूत विकास को लेकर अभूतपूर्व कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि योगेश कुमार, नरेंद्र फौजी, मनीष कुमार, राकेश कुमार, मुकेश नंबरदार, देशराज, नवीन कुमार, सोनू सिवाल, हुकुम चौधरी, राजेश शर्मा आदि मंत्री का आभार प्रकट किया।