फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government is giving separate quota to sportspersons in jobs

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार नौकरियों में खिलाड़ियों को दे रही अलग से कोटा

Sat, 01 Apr 2023 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Government is giving separate quota to sportspersons in jobs
विजेता छात्रा को पुरस्कृत करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में शुक्रवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व सुबह उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक विकास भी होता है। हमें सभी प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। सरकार खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवा रही है। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि इस प्रकार की सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों को खेल-कूद का महत्व बताया तथा खेल के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर 100 मीटर रेस, 400 मीटर रेस तथा 1600 मीटर रेस, मटका रेस, स्पून रेस तथा बैडमिंटन बॉलीबाल व रस्सा कस्सी खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी रहे विजेता
प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में आईटीआई महिला महेंद्रगढ़ की छात्रा पूजा प्रथम, अंजना द्वितीय तथा नेहा तृतीय स्थान पर रही। 1600 मीटर रेस में राजकीय आईटीआई डेरोली अहीर का बालकिशन प्रथम, राजकीय आईटीआई नारनौल का दीपक द्वितीय व राजकीय आईटीआई सतनाली का मोहित तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 400 मीटर रेस में राजकीय आईटीआई भोजावास का सचिन प्रथम, राजकीय आईटीआई माल्डाबास का जयभगवान द्वितीय तथा राजकीय आईटीआई शहबाजपुर का विक्रम व राजकीय आईटीआई सतनाली का नरेंद्र तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed