{"_id":"60c0e8828ebc3ec5a674f1bf","slug":"gov-order-shop-seal-nd-five-narnol-news-rtk6122443163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर एक दुकान को किया सील, पांच दुकानों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर एक दुकान को किया सील, पांच दुकानों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना के लिए बुधवार को तहसीलदार पुलिस बल के साथ बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान को सील किया तथा पांच दुकानों के चालान काटे। शुरुआत में तो कुछ व्यापारियों ने दुकानों के शटर खोले थे, लेकिन जब सख्ती की सूचना मिली तो कस्बे में सम विषम फार्मूला पूर्णतया लागू पाया गया।
मंगलवार की तर्ज पर सुबह तो कुछ दुकानदारों ने सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाने के प्रयास किए, लेकिन जब उन्हें यह मालूम हुआ कि आज नगरपालिका सचिव के साथ खुद तहसीलदार पुलिस को लेकर बाजार की व्यवस्था देखने के लिए आ रहें हैं तो कुछ हलचल हुई। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने आदेशों को ठेंगा दिखाने का प्रयास करने वाले एक दुकानदार की दुकान को सील लगाने के आदेश दिये और पांच दुकानों के चालान काटे गये। तहसीलदार योगेश कौशिक ने कहा कि सरकारी आदेशों की पालना के लिए प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ी तो बरती जाएगी।
वहीं बुधवार की इस कार्यवाही से डरे सब्जी मंडी के व्यापारियों ने नगरपालिका सचिव पवन शर्मा से अनुरोध किया कि शहर में अभी स्थाई सब्जी मंडी कि व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ सब्जी विक्रेता रेहड़ी शहर में घुमाते हैं। इस प्रकार सम विषम का फार्मूला उन लोगों पर लागू नहीं रहता। इस पर तहसीलदार से विचार विमर्श के बाद फैसला किया कि वीरवार से सभी सब्जी की दुकानें अस्थाई सब्जी मंडी में ही लगेंगी। इसके बाद भी कोई शहर में सब्जी बेचता पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।