फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Got shaved in protest, will beg today: NHM worker

विरोधस्वरूप मुंडन कराया, आज भीख मांगेंगे : एनएचएम कर्मी

Tue, 13 Aug 2024 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Got shaved in protest, will beg today: NHM worker
12सीटीके24..पीजीआई में सोमवार को मुंडन कराके विरोध जताते एनएचएम कर्मचारी। संवाद
रोहतक। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर अपने हड़ताल के 18वें दिन विरोध स्वरूप मुंडन कराया। एनएचएम कर्मचारी पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सार्वजनिक रूप से मुंडन करने का फैसला लिया गया। साथ ही कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो महिलाएं भी मुंडन कराएंगी। उन्होंने बताया कि वे विरोध स्वरूप 13 अगस्त को भीख भी मांगेंगे।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान डॉ. अंकित फोगाट ने बताया कि वे पिछले 18 वर्ष से हड़ताल पर हैं। इस बीच सरकार से वार्ता भी हुई, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसलिए, अब पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने मुंडन कराने का फैसला लिया है। हड़ताल के चलते लेबर रूम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, स्कूल हेल्थ (आरबीएसके व आरकेएसके), एनसीडी, एनआरसी, टीबी विभाग, आयुष विभाग, एनएचएम कार्यालय, पीपी सेंटर, सभी सीएचओ व रिपोर्टिंग के कार्य प्रभावित हुए। सोमवार को कर्मचारियों ने मनीष ग्रोवर से मुलाकात कर अपनी बात रखी। इस पर उन्होंने जल्द बैठक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed