फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Got shaved at Mehta Chowk due to corruption in NP

Mahendragarh-Narnaul News: नप में भ्रष्टाचार को लेकर मेहता चौक पर करवाया मुंडन

Sat, 04 Feb 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Got shaved at Mehta Chowk due to corruption in NP
नारनौल। वतन बचाओ मंच के क्रांतिकारियों ने महता चौक पर नगर परिषद नारनौल के भ्रष्ट कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष क्रांतिकारी उमाकांत छक्कड़ ने अपना तीसरा मुंडन करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर छक्कड़ ने कहा कि वतन बचाओ मंच पिछले तीन माह से लगातार पर्चे, व्हाट्सएप व उपायुक्त, एसडीएम तथा मंत्री के संज्ञान में नगर परिषद के इन कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से अवगत करवा चुके है और जन समस्याओं के समाधान की मांग रख चुके हैं। परंतु खेद की बात है कि आज तक किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए सभी को जगाने के लिए और भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई न होने के चलते वे हर पंद्रह दिन में मुंडन करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मुंडन कार्यक्रम को तीव्र गति देने के लिए एक बार मुंडन और एक बार मुंडन के साथ गधा ग्रास, कुत्ता ग्रास का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक वे मुंडन करवा कर जन जागरण करते रहेंगे। छक्कड़ ने बताया कि अगला मुंडन कार्यक्रम अनाज मंडी में होगा व इसके बाद बाद ग्रास भी दिया जाएगा। प्रदर्शन में सन्नी छक्कड़, हनुस कुमार, अधिवक्ता मनजीत यादव,अधिवक्ता अजय यादव, मुकेश सैन, सरदार तारा सिंह, सरदार प्रताप सिंह, दुष्यंत, प्रताप सिंह, राकेश चौहान, मोनू जागिड़, संजय सैन, पवार टेलर और एसके गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed