फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Goods decorated outside shops, increased problems of customers

कहीं अतिक्रमण न बढ़ा दे त्योहारी सीजन में लोगों की परेशानी, भीड़ से निपटने के लिए पुलिस ने किया मास्टर प्लान तैयार

Mon, 17 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Goods decorated outside shops, increased problems of customers
महेंद्रगढ़। जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बाजार भी अतिक्रमण से अटते जा रहे हैं। दुकानों के आगे आठ से दस फुट तक अतिक्रमण हो गया है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका द्वारा शुक्रवार को परशुराम चौक व आसपास अतिक्रमण हटाकर इतिश्री कर ली गई, लेकिन शहर के आईटीआई रोड, सिनेमा रोड, शॉपिंग कांपलेक्स, सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड, मसानी चौक से परशुराम चौक, ब्रह्मचारी रोड पर दुकानदारों द्वारा सामान को दुकानों के बाहर तक सजा दिया गया है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर बाजारों में काफी रौनक बढ़ गई है तथा फायदा उठाने के लिए दुकानदारों ने भी कमर कस ली है। कई जगह तो दुकानों के बाहर 8 से 10 फुट तक कब्जा कर लिया है। इससे बाजार की सड़कें संकरी हो गई हैं। इस कारण बाजार में से निकलना दूभर हो गया है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है प्रथम चरण में मुख्य चौक-चौराहों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। वैसे तो नगरपालिका द्वारा पार्किंग के लिए कोई विशेष योजना नहीं है। लेकिन अभी तक इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। सोमवार को अहोई अष्टमी से आठ दिन तक पर्व की धूम रहेगी। नपा द्वारा एक वर्ष पूर्व शहर में पीली पट्टी लगाकर अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए योजना तैयार की गई थी। लेकिन यह योजना भी अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। वहीं पुलिस द्वारा शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर दो से तीन कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए शहर में आठ स्थानों पर बेरिके ड लगाने की योजना तैयार की जा चुकी है। बालाजी चौक, राव तुलाराम चौक, मसानी चौक, परशुराम चौक पर दो से तीन कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के लिए वरदान साबित हो रहा अभय प्रोजेक्ट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन द्वारा शुरू किया गया अभय प्रोजेक्ट पुलिस के लिए वरदान साबित हो रहा है। योजना के तहत शहर में 26 मुख्य चौक-चौराहों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं जो काम भी करने लगे हैं। दो कंट्रोल रूमों से चार पुलिस कर्मचारी हर चौक-चौराहे की स्थिति पर नजर रखे हैं। वहीं कंट्रोल रूम की मॉनीटरिंग स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन कर रहे हैं। जहां समस्या होती है वहीं शीघ्रता से ईआरवी की गाड़ी को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चौक चौराहों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। यातायात नियंत्रण के लिए विशेष योजना तैयार कर काम शुरू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर निगरानी रखी जा रही है। जहां भी स्थिति बिगड़ती दिखाई देती है वहीं शीघ्रता से कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के चालान किए जाएंगे। - सिद्धांत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed