{"_id":"61bf6d868e6b394d33253405","slug":"good-governance-week-will-be-celebrated-from-today-to-25-december-to-commemorate-good-governance-narnol-news-rtk633227175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड गवर्नेंस के उपलक्ष्य में आज से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड गवर्नेंस के उपलक्ष्य में आज से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह
विज्ञापन
सरकार के निर्देशानुसार जिले में गुड गवर्नेंस के उपलक्ष्य में 20 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी इन शिविर में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अजय कुमार ने दी।
उन्होेंने बताया कि इन शिविर में सभी विभाग शामिल होंगे। इस पर सीएम विंडो व सीपी ग्राम की लंबित शिकायतों का निवारण किया जाएगा। सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी लंबित शिकायतें दूर की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी स्वामित्व स्कीम के तहत प्रॉपर्टी डीड बनाकर वितरित करेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों की ओर से किए गए आवेदनों का निपटान करवाएंगे। इसके साथ ही शेष बचे परिवारों को भी कवर किया जाएगा।
कृषि उपनिदेशक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 100 फीसदी पंजीकरण करवाने के लिए किसानों का शिविर लगाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित आवेदनों को बैंक तथा बीमित कंपनियों के साथ मिलकर उनके दावे निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि 20 दिसंबर को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार भवन में यह शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी तहसीलदार नारनौल होंगे। एसडीएम नारनौल ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। इसमें बीडीपीओ नारनौल तथा सचिव नगर परिषद सहयोग करेंगे। 21 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय महेंद्रगढ़ में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें नायब तहसीलदार सतनाली नोडल अधिकारी होंगे। एसडीएम महेंद्रगढ़ ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। बीडीपीओ महेंद्रगढ़ व नगरपालिका सचिव सहयोग करेंगे। 22 दिसंबर को राजकीय कॉलेज कनीना में शिविर लगेगा, जिसमें तहसीलदार कनीना नोडल अधिकारी होंगे। एसडीएम कनीना ओवर ऑल इंचार्ज रहेंगे। इसमें बीडीपीओ कनीना तथा नगरपालिका के सचिव सहयोग करेंगे।
23 दिसंबर को राजकीय महिला कॉलेज अटेली में शिविर लगेगा। इसमें तहसीलदार नोडल अधिकारी होंगे। नगराधीश इसके ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। बीडीपीओ अटेली तथा सचिव नगर पालिका अटेली नोडल अधिकारी का सहयोग करेंगे। 24 दिसंबर को शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय कालेज नांगल चौधरी में शिविर लगेगा। इसके नोडल अधिकारी तहसीलदार नांगल चौधरी होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त इसके ओवर ऑल इंचार्ज रहेंगे। इसी प्रकार बीडीपीओ नांगल चौधरी तथा नायब तहसीलदार नांगल चौधरी व नगरपालिका सचिव इसमें सहयोग करेंगे। 25 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय निजामपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके नोडल ऑफिसर तहसीलदार नांगल चौधरी होंगे तथा ओवर ऑल इंचार्ज सीईओ जिला परिषद होंगे। इसमें बीडीपीओ निजामपुर तथा नायब तहसीलदार नांगल चौधरी नोडल ऑफिसर का सहयोग करेंगे।