फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   gold smith, on strike, 250 shops closed

ज्वैलर्स हड़ताल पर, 250 दुकानें बंद

Thu, 03 Mar 2016 10:25 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 03 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
gold smith, on strike, 250 shops closed

बजट में सोने की चीजों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में वीरवार को दूसरे दिन भी जिले के ज्वैलर्स ने अपनी दुकानें बंद कर नाराजगी जताई। हड़ताली स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। हड़ताल में सर्राफा के अलावा, सोने चांदी का काम करने वाले लोग भी शामिल रहे। इस कारण अकेले नारनौल शहर में करीब 250 दुकानें बंद रहीं। इससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये का काम भी प्रभावित हुआ। हड़ताल के कारण बाहर से आने वाले ग्राहकों को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन


श्री सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान श्रीराम सर्राफ ने बताया कि कांग्रेस के समय हमारा साथ देने वाले जेटली आज हमारे विरोधी होकर धंधा बंद करवाने पर तुले हैं। 29 फरवरी को केंद्र सरकार ने आम बजट में एक्साइज ड्यूटी एक फीसदी बढ़ाने का जो फैसला लिया है, वह देशभर के स्वर्णकारों को रास नहीं आ रहा है। इसी के विरोध में पूरे देश के स्वर्णकार 2 से 4 मार्च तक अपनी दुकानें बंद कर इस फैसले को वापस करवाने का दबाव बना रहे हैं। इसी कारण वीरवार को ज्वैलर्स ने अपनी दुकानें बंद कर रोष जताया है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया काला कानून
स्वर्णकार सीताराम सर्राफ, निखिल सोनी, विनय सोनी ने बताया कि एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी काला कानून है। उनके कारीगर इतना हिसाब नहीं रख सकते हैं, इस कानून के तहत एक ग्राम से एक किलो सोने कम या ज्यादा पाने पर जुर्माना नहीं, बल्कि सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कांग्रेस के समय हुआ था। जिसे भाजपा नेता अरुण जेटली ने स्वर्णकारों के साथ खड़े होकर रद्द करवाया था। उन्होंने कहा कि उनका साथ देने वाले आज उनका धंधा खत्म करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियों के सीजन में दुकानें बंद लोग परेशान
स्वर्णकारों का कहना है कि एक ही मांग है कि एक कानून को रोलबैक किया जाए। चाहे इसकी एवज में टेक्स बढ़ा दिया जाए। वर्तमान में जारी शादियों के सीजन में लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को दुकानें बंद होने के कारण शादी ब्याह आदि में सोना चांदी की खरीददारी करने वालों को काफी परेशानी हुई। वहीं दूर गांव से आने वाले ग्राहक भी निराश लौट गए।

आज और बंद रहेंगे बाजार
सर्राफा एसोसिएशन के श्रीराम सर्राफा ने बताया कि बृहस्पतिवार को हड़ताल की शुरूआत हुई है। जो शुक्रवार तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी।


इस वजह से हड़ताल पर
55 ग्राम सोना काटने पर एक फीसदी की एक्साइज ड्यूटी, दो लाख से अधिक के जेवरात खरीदने पर पैन नंबर जरूरी, दो लाख से अधिक की खरीददारी पर ग्राहक को देना होगा टीडीएस, एक्साइज ऑफिसर के साथ बदतमीजी करने पर तीन माह की कैद व जुर्माना, 25 लाख तक ड्यूटी चोरी पकड़े जाने पर सात साल की जेल, सोने की पकाई सरकारी संस्था द्वारा करानी होगी, माला का रिकार्ड सही न पाए जाने पर दुकान सील हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed