फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   God has done only good for you, not bad: Pandit Kuldeep Bhardwaj

भगवान ने आपके लिए अच्छा ही किया है, बुरा नहीं: पंडित कुलदीप भारद्वाज

Tue, 16 Sep 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
God has done only good for you, not bad: Pandit Kuldeep Bhardwaj
फोटो संख्या:88- बाबा पूर्णमल मैरिज पैलेस में आयोजित कथा के दौरान कथा सुुनती महिलाएं--स्रोत- आयो
महेंद्रगढ़। बाबा पूर्णमल मैरिज पैलेस में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को पूतना वध, संकट भंजन, तृणावत उद्धार और कालिया नाग उद्धार की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

कथाव्यास पंडित कुलदीप भारद्वाज ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को ईश्वर पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। अगर हम सच्चे मन से भगवान के प्रति समर्पित रहते हैं तो वे हमारे किसी भी कार्य को रुकने नहीं देते। उन्होंने कहा कि जीवन में जो कुछ भी घटित होता है। अच्छा या बुरा वह भगवान की इच्छा से होता है और अंततः हमारे लिए कल्याणकारी ही होता है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि सच्चे भक्त कभी शिकायत नहीं करते, बल्कि ईमानदारी से अपना कर्म करते रहते हैं। जो भी घटे, उसे ठाकुरजी की मर्जी मानकर स्वीकार करना चाहिए। भगवान से यह प्रश्न करना कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ दरअसल उन पर संदेह करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित भारद्वाज ने समझाया कि जिस दिन इंसान ठाकुर जी का हो जाता है, उसी दिन पूरा संसार उसका हो जाता है। आशीर्वाद केवल धन, पद या व्यवस्था से नहीं मिलता, बल्कि भगवान, गुरु, संत और ब्राह्मण हृदय से प्रसन्न होकर ही आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में विनम्रता का विशेष महत्व है और हर परिस्थिति में भगवान पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed