{"_id":"642c728d1d194135ae004164","slug":"girls-parents-arrested-in-murder-case-for-aan-sent-to-judicial-custody-narnol-news-c-17-1-roh1023-114307-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आन के लिए हत्या मामले में लड़की के माता-पिता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आन के लिए हत्या मामले में लड़की के माता-पिता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजे
Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के एक गांव के युवक की राजस्थान में हुई आन के लिए हत्या(ऑनर किलिंग) मामले में पुलिस ने लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब तक इसमें चार लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। पूछताछ में हत्या में दोनों की संलिप्तता पाई गई है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अब भी पुलिस तैनात है।
बता दें कि एक गांव निवासी युवक दीपक तथा गांव की ही युवती ने घर से भाग कर शादी कर ली थी। गांव की ही लड़की से शादी करने से नाराज लड़की के भाई संजय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दीपक का अपहरण कर उसकी राजस्थान में हत्या कर दी थी। बाद में उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया था।
पुलिस ने लड़की के भाई संजय को गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर लिया था। फिर उसके बाद एक आरोपी रेवाड़ी जिले के छुरियावास निवासी गौरव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब इस मामले में लड़की की मां ललिता और पिता देवेंद्र को गिरफ्तार किया है।