फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   girls death due to drrowing in pit

पानी के गड्डे में डूबने से पांच साल की बच्ची की मौत

Fri, 08 May 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
girls death due to drrowing in pit
गांव कांवी में एक पांच साल की बच्ची की पानी के गड्ढे में गिरकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। नांगल चौधरी पुलिस ने मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम करवा कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांवी में दिनेश कुमार नामक एक श्रमिक पिछले करीब छह माह से अपने परिवार सहित रह रहा था। वह यहां मजदूरी करता था। घटना के समय उसकी करीब पांच साल बच्ची राधिका अपनी करीब तीन साल की छोटी बहन के साथ खेल रही थी। कुछ ही दूरी पर दिनेश अपनी पत्नी के साथ अपने काम में लगा हुआ था। आम दिनों की भांति खेल रही छोटी बच्चियों में से एक राधिका मैदान में एक गड्ढे में भरे बरसाती पानी में अचानक गिर पड़ी। राधिका बच्ची के गड्ढे में गिरने का पता भी उस समय लगा जब उसकी छोटी बहन ने अपने माता-पिता को जाकर बताया। पता लगते ही उसके माता-पिता ने मदद के लिए लोगों को पुकारा, जिसके बाद गांव के सरपंच महिपाल सिंह दूसरे लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा बच्ची को गड्ढे से बाहर निकालने के प्रयास आरंभ कर दिए। इसी बीच सूचना पाकर नांगल चौधरी थाने की तरफ से उप निरीक्षक राजकुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि बच्ची को नारनौल के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। हालांकि मृतक के पिता बाहर से यहां मेहनत मजदूरी करने के लिए आए हुए है। ऐसे में उनके पास आर्थिक संकट को देखते हुए गांव के सरपंच महिपाल सिंह ने इंसानियत दिखाते हुए सभी रस्म व रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed