फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girl students made mehndi on posters and their hands

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने पोस्टर व अपने हाथों पर मेहंदी बनाई

Sat, 24 Aug 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girl students made mehndi on posters and their hands
फोटो नंबर-17महिला कॉलेज में जन्मा​ष्ष्टमी पर्व को लेकर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता म
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में जन्माष्टमी के पावन अवसर को लेकर शनिवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डाॅ. यशपाल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से डाॅ. संजीव यादव मौजूद रहे। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और जन्माष्टमी के पर्व को लेकर भगवान कृष्ण पर आधारित पोस्टर व अपने हाथों पर मेहंदी बनाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डाॅ. संजीव यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है। प्राचार्य डाॅ. यशपाल शर्मा ने कहा कि कॉलेज में समय-समय पर इस तरह के आयोजन इसलिए करवाए जाते हैं। इससे सभी छात्राओं को हमारी संस्कृति का ज्ञान हो और हमारे हर त्योहार के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। डाॅ. हरमीत कौर व समता यादव ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम श्वेता बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय पायल खन्ना बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर साइना बीए प्रथम वर्ष रही। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम साइना बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय कुसुम बीए प्रथम वर्ष तथा सोनिका बीए तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed