फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girl dies, nine injured in head-on collision between cars

Mahendragarh-Narnaul News: कारों की आमने-सामने की टक्कर में बच्ची की मौत, नौ घायल

Tue, 27 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 27 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Girl dies, nine injured in head-on collision between cars
फोटो संख्या:81- कनीना -दादरी  रोड पर सड़क हादसे में  क्षतिग्रस्त  गाड़ी व खड़े लोग--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। कनीना-चरखी दादरी रोड पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए तथा एक बच्ची की मौत हो गई।
सोमवार को गांव खेड़ी तलवाना निवासी आमिर खान (25), सचिन (25), संदीप (27), अय्यब खान (26) शहरदीन (28) गांव खेड़ी से आई-20 कार में सवार होकर मेवात जा रहे थे। दूसरी ओर गांव नौताना निवासी नित्यानंद (64) अपने परिवार के सदस्य, संदीप (36), थीया (करीब चार वर्ष), भूमि (8), जाह्ववी (11) वर्ष वैगनार गाड़ी में सवार होकर कनीना स्थित अपने रिश्तेदार से मिलकर गांव नौताना वापस जा रहे थे। दोपहर तीन बजे गांव खेड़ी तलवाना के बाबा भोलागिरि मंदिर के पास पहुंची तो आमने-सामने की टक्कर हो गई।
आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ व खिड़कियों को उखाड़ लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सोमवार दोपहर बाद उन्हें सूचना मिली थी कि गांव खेड़ी-तलवाना के पास सड़क हादसा हो गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद टीम सहित मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। उपचार के दौरान नौताना निवासी थीया की मौत हो गई थी। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिल पाई है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
--- उप निरीक्षक महाबीर सिंह, सदर थाना कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed