{"_id":"6671f3160f4fb9c3a30d5894","slug":"girl-birth-celebrated-as-a-festival-in-village-chitlang-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110171-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव चितलांग में कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव चितलांग में कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाया
Wed, 19 Jun 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 70 गांव चितलांग में नवजात कन्या का पूजन करवाने जाती महिलाएं---संवाद
महेंद्रगढ़। गांव चितलांग में कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर परिवार ने बेटी बचाने का संदेश दिया। ग्रामीण सुजान सिंह के परिवार में गत नौ मई को कन्या ने जन्म लिया।
नवजात के पिता कृष्ण व माता मधु सहित पूरे परिवार ने बेटी के जन्म को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। गत 14 मई को लड़के के जन्म की भांति परिवार ने छठी कार्यक्रम किया। वहीं सोमवार देर शाम नवजात की माता मधु का पूरे रीति-रिवाज से कुआं पूजन कराया गया।
नवजात के दादा सुजान सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। जब भी अवसर मिला है तो जिले की बेटियों ने देशभर में सफलता का परचम लहराकर जिलावासियों को गर्व का अवसर दिया है। इस अवसर सरपंच हरिओम सिंह तंवर, मास्टर उमेश, प्रदीप कुमार, अनिल ठेकेदार, ओमप्रकाश, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।