फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Geographic Information System is being used extensively in every field today: Dr. Rampratap Singh

भौगोलिक सूचना प्रणाली का उपयोग आज हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हो रहा : डॉ. रामप्रताप सिंह

Sat, 05 Oct 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Geographic Information System is being used extensively in every field today: Dr. Rampratap Singh
फोटो नंबर-02पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्र व अति​थिगण। स्त्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कल्पना चावला हाॅल में भौगोलिक सूचना प्रणाली विषय पर विस्तार व्याख्यान और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने की। कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय करनाल से आए मुख्य अतिथि और वक्ता जियो इन्फॉर्मेटिक्स विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. रामप्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और वक्ता डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों से जियो इन्फॉर्मेटिक्स व भौगोलिक सूचना प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और बारीकियों पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग कार्यशाला करवाई। उन्होंने बताया कि भौगोलिक सूचना प्रणाली का उपयोग आज हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर किया जा रहा है। जियो इन्फॉर्मेटिक्स अत्याधुनिक तकनीकों का समूह है, जिसकी वजह से हमारे देश के अंतरिक्ष अभियान सफल हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आज उपग्रह प्रणालियों, जियो इन्फॉर्मेटिक्स, रिमोट सेंसिंग, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, एरियल फोटोग्राफी, अत्याधुनिक तकनीकों के प्रयोग से हमारे देश के वैज्ञानिकों को व अनुसंधान कर्ताओं को बहुत जटिल कार्य को चुटकियों में करने में मदद मिल रही है। इस अवसर पर भूगोल विभाग से डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. नीतू, डॉ. पूनम व डॉ. मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed