फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gave the message of drug-free Haryana in volleyball and running competition.

Mahendragarh-Narnaul News: वाॅलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिता में नशामुक्त हरियाणा का संदेश दिया

Sun, 23 Jun 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Jun 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of drug-free Haryana in volleyball and running competition.
फोटो संख्या:56- सतनाली क्षेत्र के गांव ढाण में वालीबॉल खेलते ग्रामीण व पुलिस की टीम-स्रोत- पुलि
सतनाली। जिला पुलिस द्वारा आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए 12 से 26 जून तक नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा चलाया हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को सतनाली के गांव ढाणा में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। खेल प्रतियोगिताओं में गांव ढाणा और आसपास के गांवों के युवाओं ने भाग लिया। थाना सतनाली प्रबंधक निरीक्षक मुकेश कुमार की देखरेख में वाॅलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

वाॅलीबाॅल में जीत हासिल करने वाली गांव की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सतनाली प्रबंधक निरीक्षक मुकेश कुमार ने युवाओं, लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और साथ ही अपील की कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें। नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। इस दौरान मौजूद युवाओं को थाना प्रभारी ने नशा ना करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed