फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gave information about traffic rules to students

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की दी जानकारी

Sat, 26 Oct 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gave information about traffic rules to students
फोटो नंबर-27छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अ​​धिकारी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने स्कूल विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आत्मरक्षा में सड़क सुरक्षा के नियम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने कुछ आसान तरीकों से छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। शहर की एक निजी स्कूल में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी के साथ सड़क हादसों से बचने के टिप्स भी दिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे। यातायात थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को जानकारी में बताया कि कैसे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ ही यातायात के नियम भी बताए और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सड़क पर चलते समय हमें सतर्क रहना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने वाला अपना ही नहीं दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकता है। विद्यार्थियों से कहा कि वे शपथ लें कि 18 वर्ष से कम आयु में बाइक नहीं चलाएंगे। कभी भी बाइक पर प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करेंगे, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed