{"_id":"66b7cade7195e2a6cb094085","slug":"gauthra-won-the-cricket-match-by-defeating-budin-by-78-runs-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111358-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गौठड़ा ने बुडीन को 78 रन से हराकर जीता क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गौठड़ा ने बुडीन को 78 रन से हराकर जीता क्रिकेट मुकाबला
Sun, 11 Aug 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। गांव सोहड़ी के खेल मैदान पर शनिवार को तीन दिवसीय बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभांरभ समाजसेवी विष्णु डाबड़ ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गांव गौठड़ा व बुडीन की टीमों के बीच खेला गया। गौठड़ा ने बुडीन को 78 रनों से हराकर मुकाबला जीत लिया।
समाजसेवी विष्णु डाबड़ ने कहा कि वर्तमान समय में युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। युवाओं को नशे की लत से बचाने का सबसे सरल व आसान तरीका है कि इनकी ऊर्जा को खेलों में प्रयोग किया जाए। इससे युवाओं की नशे की लत से बचाया जा सकता है। आज हरियाणा का खेलों के क्षेत्र में पूरे देशभर में दबदबा है। बाबा भैया ग्रामोत्थान युवा क्लब के प्रधान सोनू सिंह ने बताया कि पहला मैच गांव गोठड़ा व बुडीन की टीम के मध्य खेला गया। बुडीन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गोठड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 124 रन बनाए। गोठड़ा की तरफ से गौरव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के शामिल रहे। 124 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए बुडीन की टीम 46 रन पर सिमट गई। गोठड़ा की टीम ने मैच 78 रन से जीत लिया। गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने फाइनल मुकाबला 17 अगस्त को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में भूपेंद्र सिंह शेखावत व सोमबीर सिंह शेखावत ने व्यवस्था संभाली।