फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gate passes will be issued 24 hours a day for the convenience of farmers.

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों की सुविधा के लिए 24 घंटे जारी किए जाएंगे गेटपास

Sun, 05 Apr 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gate passes will be issued 24 hours a day for the convenience of farmers.
फोटो नंबर- 16मंडी का निरीक्षण करते एसीएस डॉ. राजा शेखर वंडरु। स्रोत- प्रशासन
नारनौल। सरसों खरीद को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वंडरु ने अधिकारियों के साथ बैठक की और अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडियों में 24 घंटे गेट पास काटने के विशेष आदेश जारी किए ताकि आवक के समय किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिले में फसल खरीद की वर्तमान स्थिति, अब तक की आवक और प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नारनौल व महेंद्रगढ़ अनाज मंडियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए की मंडियों में पेयजल, बिजली और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं।
विज्ञापन

गेंहू व सरसों की सरकारी खरीद शून्य
सरसों खरीद के दौरान शनिवार को अनेक किसान मंडी में पहुंचे और गेंहू की आवक शून्य रही। नारनौल में 61 गेटपास व अटेली मंडी 140 गेटपास जारी किए गए। नारनौल में करीब 1400 क्विंटल और अटेली में करीब 2500 क्विंटल सरसों की आवक हुई। एमएसपी की तुलना में बाजार भाव अधिक होने के कारण सरसों की खरीद शून्य बनी हुई है। वहीं क्षेत्र में अभी गेंहू की कटाई का कार्य चल रहा है जिसके चलते गेंहू की आवक व खरीद शून्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी अनाज मंडी में भी होगी सरसों की खरीद
सरसों खरीद को लेकर राजीव चौक स्थित अनाज मंडी में व्यापारियों ने बैठक कर विचार-विमर्श किया। दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन के प्रधान रामजीलाल मित्तल ने बताया कि 4 अप्रैल से पुरानी अनाज मंडी में भी सरसों की खरीद शुरू होगी और प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे सरसों की बोली लगेगी। उन्होंने बताया कि सभी व्यापारी समय पर पहुंचकर बोली लगाएंगे। बोली लगने से किसान को पूरा भाव मिलेगा एवं लेनदेन की पारदर्शिता होगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी उप चेयरमैन सुरेश चौधरी, प्रवक्ता बद्री प्रसाद गर्ग , मिल मालिक अनिल गोयल, संतोष अग्रवाल व मनोज मित्तल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


सरसों के गेटपास व खरीद नियमानुसार की जा रही है। किसानों से अपील है कि अनिवार्य दस्तावेज लेकर मंडी आए ताकि गेटपास जारी करते हुए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। - नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed