{"_id":"6ace9b40491c834f03025cb2","slug":"gate-passes-could-not-be-issued-to-farmers-because-nominees-were-not-generated-narnol-news-c-196-1-nnl1005-146612-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नॉमिनी जनरेट नहीं होने के कारण किसानों को नहीं हो पाए गेटपास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नॉमिनी जनरेट नहीं होने के कारण किसानों को नहीं हो पाए गेटपास जारी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 31मंडी के प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पर लगी डेढ़ किमी लंबी लाइन। संवाद
नारनौल। ई-खरीद पोर्टल पर डाटा अपडेट और कम बाजार भाव की समस्या के बाद अब साइट ठीक से न चलने से किसान परेशान हैं। गेटपास जारी करवाने के लिए मंडी गेट के बाहर करीब डेढ़ किमी लंबी लाइन लग गई। एक से दो घंटे इंतजार के बाद किसानों को गेटपास मिले।
जो किसान बाजरा बेचने नहीं आ सकते, वे नॉमिनी बनवा सकते हैं। लेकिन मंगलवार को साइट में खामी के कारण नॉमिनी जनरेट नहीं हो पाए। इससे कई किसानों को बिना बाजरा बेचे लौटना पड़ा। कई किसान चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग माता-पिता को निजी वाहनों में लेकर पहुंचे।
मंगलवार को मंडी में करीब 601 गेटपास जारी हुए और करीब 16 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। व्यापारियों ने बोली लगाकर जे-फार्म के तहत अब तक करीब 82 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा है। बाजार भाव 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
विज्ञापन
........
सुबह 9:30 बजे मंडी पहुंचा, पर नॉमिनी फार्म जनरेट नहीं हुआ। मेरे गांव का शेड्यूल पूरा हो गया, अब शनिवार को फिर आना पड़ेगा। गेटपास न मिला तो पूरी बचत आने-जाने में खर्च हो जाएगी।-रामकिशन, किसान, गांव बांस किरारोद
...............
नॉमिनी फार्म नहीं बना तो मां को बुलाकर गेटपास जारी करवाया। वे चल नहीं पातीं, फिर भी किराये का वाहन करके उन्हें मंडी लाना पड़ा।-महेंद्र कुमार, गांव बांस किरारोद
.....
वर्जन
नई अनाज मंडी में गेटपास और खरीद प्रक्रिया सुचारू चल रही है। मंगलवार को नॉमिनी जनरेट होने में समस्या आई, जिसकी जानकारी कृषि विभाग को दे दी गई है।-नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नई अनाज मंडी, नारनौल।